EVENTS
Events
अर्जुन कोहली सेवानिवृत शिक्षक एवं
सोशल एक्टिविस्ट की कलम से ……
आज वसंत विहार क्लब में ऊर्जावान CEO
श्रीमती मिनी त्रिपाठी जी ने बच्चों के शिक्षण के लिए दो नई किट्स : माई फर्स्ट लर्निंग किट और
रीड एंड रीप सीरीज़ का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कैंट विधायक
श्रीमती सविता कपूर जी मुख्य अतिथि रही और डा. सोना कौशल गुप्ता जी ,आर पी गुप्ता जी एवं मुझे विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक,अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए। मुझे भी अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ.
मेरा अभिभाषण ……
नमस्कार और शुभ संध्या,
आदरणीय मुख्य अतिथि श्रीमती सविता कपूर जी,
EduPulz की ऊर्जावान CEO
श्रीमती मिनी त्रिपाठी जी, श्री सुशील नौटियाल जी,
यहाँ उपस्थित सभी शिक्षकगण, अभिभावक और भारत के भविष्य के भावी कर्णधारों
सबसे पहले EduPulz एजु पल्ज टीम का दिल से धन्यवाद। आपने मुझे Guest of Honour के रूप में इस मंच पर बुलाकर जो सम्मान दिया है, वो मेरे लिए बहुत विशेष है।
EduPulz, यानी शिक्षा की धड़कन,
आज एक नया कदम उठा रहा है…”
शिक्षा क्या है
शिक्षा वो है जो मस्तिष्क को ऊर्जा दें हृदय को करुणा दे और हाथ को हुनर दे।
अगर ये तीन चीजें नहीं हैं तो वह शिक्षा बेकार है, नौकरी तो बाद की चीज है।
हम अक्सर कहते हैं कि बच्चा स्कूल में सीखेगा। पर सच यह है — बच्चे का पहला स्कूल उसका घर होता है, और पहले शिक्षक माँ-बाप। समस्या ये है कि हर माँ-बाप को पता नहीं होता कि शुरुआत कैसे करें।
इसी खाई को पाटने के लिए एडुपल्ज़ लेकर आया है दो नए साथी।
पहला है माई फर्स्ट लर्निंग किट। ये सिर्फ बच्चों की किट नहीं है। ये माता-पिता का सहारा है। इसमें एक पेरेंट्स गाइड है जो बताती है कि बच्चे की भावनाओं को कैसे समझें, उसकी उंगलियों को पेंसिल पकड़ना कैसे सिखाएं। साथ में हैं अल्फाबेट बुक, नंबर बुक, कलरिंग बुक और फ्लैश कार्ड्स — ताकि सीखना खेल बन जाए, बोझ नहीं।
दूसरा है रीड एंड रीप सीरीज़। अंग्रेज़ी पढ़ना कई बच्चों के लिए डर बन जाता है। हमने उसे 5 आसान लेवल में बाँट दिया। फोनिक्स टूलकिट से मम्मी-पापा खुद टीचर बन जाएंगे।
हर बॉक्स में एक सरप्राइज़ गिफ्ट है, क्योंकि हर छोटी जीत बड़ा जश्न मांगती है।
मकसद बहुत साफ है: पढ़ना सीखने से लेकर सीखने के लिए पढ़ने तक का सफर आनंददायक हो। न बच्चे पर दबाव हो, न माता-पिता पर।
15 जून से ये दोनों उत्पाद आप सबके लिए उपलब्ध होंगे।
क्योंकि एडुपल्ज़ मानता है —
जब माता-पिता सशक्त होते हैं, तभी बच्चे सबसे ऊँची उड़ान भरते हैं।
1. शिक्षा = उम्मीद
मैं हमेशा मानता हूँ कि कोई भी प्रोडक्ट तब तक बड़ा नहीं होता, जब तक वो एक बच्चे की आँखों में उम्मीद न जगा दे। आज EduPulz जो भी नया लेकर आया है, अगर उससे एक भी बच्चा “मैं कर सकता हूँ” कहने लगे, तो समझिए लॉन्च सफल है।
1. तीन स्तंभ: टीचर, पेरेंट, टेक्नोलॉजी
एक क्लास तब पूरी होती है जब तीनों एक साथ हों। टीचर दिशा देता है, पेरेंट हिम्मत देता है, और सही टेक्नोलॉजी रास्ता आसान करती है। मुझे खुशी है कि EduPulz इन तीनों को जोड़ने का काम कर रहा है। आज के बच्चे सिर्फ किताब से नहीं, अनुभव से सीखना चाहते हैं।
1. एक छोटी सी कहानी
मेरे पोती ने पिछले हफ्ते मुझसे पूछा, “दादू, मोबाइल में पढ़ाई कैसे होती है?” मैंने कहा, “बेटा, मोबाइल खिड़की है। उसके पार पूरी दुनिया है। बस खिड़की साफ रखनी है।”
EduPulz जैसे प्रयास उसी खिड़की को साफ करते हैं — ताकि बच्चा दुनिया देखे, भटके नहीं।
1. अभिभावकों से एक बात
हम अक्सर बच्चों से नंबर मांगते हैं। आज से उनसे एक सवाल और पूछिए: “आज तुमने क्या नया सीखा जिससे तुम्हें मज़ा आया?”
जब सीखना मज़ा बन जाता है, नंबर अपने आप आ जाते हैं।
1. टीम EduPulz को बधाई
Mrs. Tripathi और आपकी पूरी टीम को बधाई। प्रोडक्ट बनाना आसान है, भरोसा बनाना मुश्किल। आपने सालों से पेरेंट्स और स्कूलों का भरोसा कमाया है। आज का प्रोडक्ट उसी भरोसे का अगला कदम है।
अंत में बस इतना कहूँगा:
“शिक्षा वो दीपक है जो एक हाथ से दूसरे हाथ जाता है। आज आपने एक नया दीपक जलाया है। मेरी शुभकामना है कि इसकी रोशनी
हर घर, हर बच्चे तक पहुँचे।”
बहुत-बहुत धन्यवाद। और EduPulz के नए प्रोडक्ट के लिए मेरी अग्रिम शुभकामनाएं।
जय हिंद, जय शिक्षा।
From the pen of Arjun Kohli,
Retired Teacher & Social Activist…
Today at Vasant Vihar Club, the dynamic CEO Smt. Mini Tripathi Ji organized a launch event for two new educational kits for children:
My First Learning Kit and the
Read & Reap Series.
Cantt MLA Smt. Savita Kapoor Ji graced the event as the Chief Guest, and Dr. Sona Kaushal Gupta Ji
, R P Gupta ji &I had the honor of participating as Guests of Honour.
A large number of teachers, parents, and students attended this program.
I too got the opportunity to express my views.
*My Address…
Namaskar and Good Evening,
Respected Chief Guest Smt. Savita Kapoor Ji,
EduPulz’s dynamic CEO Smt. Mini Tripathi Ji, Shri Sushil Nautiyal Ji,
All teachers, parents, and the future architects of India present here,
First of all, a heartfelt thank you to the EduPulz team. The respect you have given me by inviting me to this stage as Guest of Honour is very special to me.
EduPulz, that is, the pulse of education,
is taking a new step today…
*What is education?
Education is that which gives energy to the mind, compassion to the heart, and skill to the hands.
If these three things are missing, then that education is useless; a job is a secondary matter.
We often say that a child will learn in school. But the truth is a child’s first school is his home, and the first teachers are the parents. The problem is that not every parent knows how to begin.
To bridge this gap, EduPulz has brought two new companions.
The first is the My First Learning Kit. This is not just a kit for children. It is a support system for parents. It includes a Parent’s Guide that explains how to understand a child’s emotions, how to teach their fingers to hold a pencil. Along with it are an Alphabet Book, Number Book, Coloring Book, and Flash Cards so that learning becomes play, not a burden.
The second is the Read & Reap Series. Reading English becomes a fear for many children. We have broken it down into 5 easy levels. With the Phonics Toolkit, moms and dads can themselves become teachers.
Every box contains a surprise gift, because every small victory deserves a big celebration.
The objective is very clear: To make the journey from ‘learning to read’ to ‘reading to learn’ enjoyable. No pressure on the child, no pressure on the parents.
Both these products will be available to all of you from June 15th.
Because EduPulz believes —
When parents are empowered, only then do children soar the highest.
*1. Education = Hope*
I always believe that no product becomes great until it ignites hope in a child’s eyes. Whatever new EduPulz has brought today, if even one child starts saying “I can do it,” then understand that the launch is successful.
*2. Three Pillars:
Teacher, Parent, Technology
A class is complete only when all three come together. The teacher gives direction, the parent gives courage, and the right technology makes the path easier. I am happy that EduPulz is working to connect all three. Today’s children don’t want to learn just from books, but from experiences.
*3. A Short Story:
Last week, my grand daughter asked me, “Dadu, how does one study on a mobile?” I said, “Son, the mobile is a window. The whole world lies beyond it. You just have to keep the window clean.”
Efforts like EduPulz clean that very window — so that the child sees the world, and doesn’t get lost.
*4. A Word to Parents:
We often ask children for marks. From today, ask them one more question: “What new thing did you learn today that you enjoyed?”
When learning becomes fun, marks follow on their own.
*5. Congratulations to
Team EduPulz:
Congratulations to Mrs. Tripathi and your entire team. Making a product is easy, building trust is difficult. You have earned the trust of parents and schools for years. Today’s product is the next step of that very trust.
In the end, I will just say:
“Education is a lamp that passes from one hand to another. Today you have lit a new lamp. My best wishes are that its light reaches every home, every child.”
Thank you very much. And my advance best wishes for EduPulz’s new product.
Jai Hind, Jai Shiksha.
SmartOWL